जमशेदपुर, मार्च 14 -- शहर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर 14 मार्च को महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के आमंत्रण पर सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी शनिवार की शाम 5 बजे माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एकत्र होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, लाइसेंसी, सचिव और कोषाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को केंद्रीय समिति के समक्ष रखेंगे। समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्य सभी अखाड़ों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर जिला प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना है, ताकि समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से 28 मार्च को दशमी पर निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और परंपरागत ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी...