हजारीबाग, मार्च 23 -- हजारीबाग प्रतिनिधिरामनवमी संरक्षण समिति ने श्री श्री चैत्र रामनवमी 2026 के सफल संचालन एवं पर्व की भव्यता को बरकरार रखने के उद्देश्य से रविवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ा अखाड़ा के महंत, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी इंटरनेशनल रामनवमी के रूप में विश्वविख्यात है। इसकी भव्यता को बनाए रखने और इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति एवं सभी अखाड़ा निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए सवा लाख हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने...