पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आगामी श्रीराम नवमी शोभायात्रा की भव्य तैयारियों को लेकर रविवार को मधुबनी के प्रतापनगर स्थित मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति के संयोजक प्रवीण चौरसिया ने की। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन, स्वागत द्वार निर्माण, जल सेवा, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता एवं अनुशासन सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा मार्ग को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन से विशेष सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से भेंट कर लिखित आवेदन सौंपेगा, ताकि विगत वर्...