जहानाबाद, मार्च 8 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था सूर्यमन्दिर प्रांगण में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता इंजीनियर रमेश कुमार ने की। आहूत बैठक में कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रमेश कुमार को संयोजक, आदित्य कुमार टिंकू, संतोष कुमार व फूल कुमार को संरक्षक, दीपक कुमार सेठी को अध्यक्ष, गौरव कुमार उपाध्यक्ष, रमेश यादव एवं लकी कुमार सचिव, विकास कुमार व प्रकाश कुमार उपसचिव तथा शैलेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान रामनवमी के अवसर पर कुर्था में भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही शोभायात्रा निकालने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा अनुमति लेने की भी बात कही गई। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिये कमिटी के सदस्यों को कई तरह की जिम्मेवारी भी दी गयी। फोटो- 08 मार्च अरवल- 28 कैप्शन- अरवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.