पूर्णिया, मार्च 23 -- धमदाहा, एक संवाददाता।आगामी 28 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीओ संदीप गोल्डी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार और थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं शोभा यात्रा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शोभा यात्रा के दौरान डीजे, घातक हथियार और उन्मादी गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पूरी शोभा यात्रा की ड्रोन से वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। प्रशासन ने आयोजन समिति को निर्देश दिया कि लाइसेंस के लिए अध्यक्ष सहित कम से कम 20 सदस्यों का फोटो एवं आधार कार्ड के साथ आवेदन देना होगा। आवेदन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.