बिहारशरीफ, मार्च 26 -- राजगीर, निज संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर राजगीर में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए जोरों से तैयारियां चल रही है। पूरा शहर भगवामय हो गया है। यात्रा में हजारों महिला-पुरुष शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत बिचली बाजार के प्राचीन महावीर मंदिर से दोपहर एक बजे होगी। संयोजक विकास कुमार व डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मठ-मंदिरों में पूजा करते हुए आगे की ओर प्रस्थान करेगी। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल, फल, जूस, कोल्ड ड्रिंक और शरबत की व्यवस्था की जा रही है। शोभायात्रा के पूर्वसंध्या पर शुक्रवार को लंगोट जुलूस निकाला जाएगा। राजगीर महिला मोर्चा क्लब की बैठक गुरुवार को नौलखा मंदिर परिसर में की गयी। बैठक में शोभायात्रा के दौरान क्लब की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.