जहानाबाद, मार्च 15 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। श्री रामनवमी पूजा समिति जहानाबाद के जिलाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष के संतोष चंद्रवंशी के साथ नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पाठक टोली, मलहचक, जाफरगंज, घोसी मोड, होरिल गंज, गांधी मैदान, स्टेशन, सब्जी मंडी, थाना रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर 26 मार्च को जन जागरण यात्रा एवं 27 मार्च को रामनवमी शोभा यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई। सभी रामनवमी पूजा समिति ने कहा कि इस वर्ष भी प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जनसंपर्क में अजय चौरसिया, अनिल ठाकुर, नगर संयोजक बुलेट बाबा, संतोष चौधरी, अंकित गुप्ता, जोगेंद्र प्रजापति, नितेश साहू मोनू, विकास यादव, अमर कुमार, सुबोध शर्मा, रजनीश कुमार बिक्कू, राहुल कुमार, उज्जवल कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.