किशनगंज, मार्च 9 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर रविवार को राम जानकी मंदिर परिसर, भातडाला में श्री राम भक्त मंडल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभा यात्रा के सफल आयोजन, विधि-व्यवस्था, रूट निर्धारण तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा ठाकुरगंज की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सभी राम भक्तों को मिलकर सहयोग करना होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शोभा यात्रा के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.