पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के बैठक संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार के आवास रजनी चौक पर रखी गयी। 28 मार्च को मधुबनी से निकलने वाली रामनवमी भव्य शोभायात्रा में भागीदारी को लेकर संगठन की ओर से तैयारी पर चर्चा की गई। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में निकलने वाली भव्य रामनवमी शोभा यात्रा में संगठन की तरफ से श्री राम की आकर्षक प्रतिमा के साथ सुंदर झांकी निकाली जायेगी। इसके लिए संगठन की ओर से तैयारी जोर शोर से की जा रही है। बैठक में समाजसेवी अनिल चौधरी भी शामिल थे। इन्हीं के मार्गदर्शन में एक सुन्दर झांकी की प्रस्तुति बाहर के कलाकारों द्वारा देखने को मिलेगी। शहर को भगवा ध्वज से सजाया जायेगा। जिला अध्य्क्ष सोनू सिंह ने कहा संगठन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.