किशनगंज, मार्च 11 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता आगामी रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रखंड के टप्पू हाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश ने की, जबकि संचालन प्रखंड संयोजक मुरलीधर झा ने किया। बैठक में रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई तथा यात्रा के रूट को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस बार रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर तैयारी करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च गुरुवार को तुलसिया शिव मंदिर के पास से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन हनुमान नगर हरुवाडांगा में किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.