चंदौली, मार्च 29 -- दुलहीपुर। दुलहीपुर में श्री रामनवमी शोभायात्रा की ओर से बीते शनिवार देर शाम विशाल भंडारा का आयोजन किया गया इसके बाद कलाकारों का स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। पिछले 25 वर्ष से निकल रही भव्य शोभायात्रा दुल्हीपुर में अपना एक नया मुकाम हासिल कर चुकी है। संस्था के महासचिव जयकुमार गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन लोगों के सहयोग से किया जाता है। इस दौरान दरबार के सभी कलाकारों को अतिथियों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें समाज सेवी सतीश जिंदल, राकेशकांत राय, डॉ. ओपी सिंह, अमित शर्मा, चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर, बुल्लू यादव, विनोद यादव, पवन प्रजापति, राजकुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन नारायण शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...