जौनपुर, मार्च 28 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की शाम निकली भव्य शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। काफिले में खड़ी एक बोलेरो पिकअप अचानक ढलान से पीछे लुढ़क गई और नौ वर्षीय बालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान काफिले में शामिल एक बोलेरो पिकअप सड़क किनारे ऊंचाई पर खड़ी थी। तभी सुल्तानपुर निवासी नौ वर्षीय अर्पित जायसवाल पुत्र नन्हकू जायसवाल, जो यात्रा में शामिल था, अचानक वाहन की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी का गियर किसी बच्चे द्वारा छेड़ दिए जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया। चर्चा है कि चालक हैंडब्रेक नहीं लगाया था...