मुंगेर, मार्च 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर शहर में निकली गयी शोभायात्रा भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कौड़ा मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्रा में जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजन के साथ कदम- से- कदम मिलाया। डीएम निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के संयुक्त नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक टीम शोभायात्रा में शामिल रही। शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण के दौरान प्रशासन और आमजन की साझी भागीदारी ने गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी झलक पेश की। डीएम ने कहा कि, मुंगेर की परंपरा रही है कि, यहां सभी समुदाय मिलकर हर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हैं और इस बार भी वही परंपरा कायम रही। उन्होंने जिलेवासियों को रामनवमी और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सौहार्दपूर्ण माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.