उरई, मार्च 27 -- कोंच। नगर में ज्वारों की शोभायात्रा नगर के चन्द्रकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा स्टेट बैंक, लवली चौराहा, नई बस्ती, रामगंज बाजार, नगर पालिका, सागर चौकी, चन्द्रकुआ और अमर चन्द्र मार्ग से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप धारण किए कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोग इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। नगर पालिका अध्य...