नवादा, मार्च 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम..., घर-घर भगवा छाएगा, रामराज्य फिर आएगा...जैसे गगनभेदी नारों से रविवार को नवादा शहर गूंज उठा। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी..., श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना..., श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..., बजरंग बजरंग... आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। रामनवमी की शोभायात्रा पर तमाम रामनामी नारों की अनुगूंज से शहर देर रात तक गुंजायमान रहा। हर प्रकार के नारे उत्साही रामभक्तों और बजरंगियों के स्वर में बुलंदी से गूंजता रहा। उत्साहीजनों के जोशीले नारों के बीच नवादा शहर के विभिन्न इलाकों से रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। रविवार की सुबह से ही शहर भर में भारी उत्साह बना हुआ था लेकिन दोपहर दो बजे के बाद पूरा शहर पू...