रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
पूर्णिया, मार्च 26 -- बायसी, एक संवाददाता।रामनवमी को लेकर बायसी के पुरब चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से बुधवार सुबह श्री राम सेवा संघ के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से निकलकर एनएच-31 होते हुए प्रमुख चौक, हिजला चौक, चरैया मार्ग से गुजरते हुए हिजला होते बायसी बाजार पहुंची और पुनः पुरब चौक मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। जुलूस के दौरान बायसी से चरैया और चरैया से हरेरामपुर तक आवश्यकतानुसार एनएच-31 को वन-वे किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। श्री राम सेवा संघ के संयोजकों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। शोभायात्रा के दौरान पूरे अनुमंडल क्षेत्र में भक्ति का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.