रामनवमी शोभायात्रा ने मनमोहा, बरसाये फूल
पीलीभीत, मार्च 28 -- रामनवमी पर प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बारात निकाली गई। शहर समेत बिलसंडा में भी लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। शहर में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति ने परमठ मंदिर से शोभायात्रा निकाली। बिलसंडा में बगिया वाले स्वामी श्रीकैलाश दास वेदांती महाराज के आश्रम में भगवान राम, हनुमान, देवी, राधा कृष्ण, शंकर जी समेत तमाम स्वरूपों को सजाया गया। स्वामी जी ने स्वरूपों की पूजा अर्चना की, जिसके बाद एक दर्जन सुसज्जित रथों पर स्वरूपों को विराजमान कर गाजेबाजे के साथ बारात निकली। बारात के आगे प्रभु श्रीराम जय राम जय जय राम की डीजे पर धुन के बीच उत्साही नवयुवक बच्चे नाचते गाते चल रहे थे। मेनरोड से कमल पार्क तिराहा, मेन बाजार, थाने के सामने, गोला रोड पर पेट्रोल पंप, बंडा बस स्टैंड समेत शोभायात्रा बारात कई स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.