पूर्णिया, मार्च 24 -- केनगर, एक संवाददाता।रामनवमी पूजा एवं बजरंग दल चम्पानगर द्वारा आयोजित होने वाली शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चम्पानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनुपम राज ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने आयोजकों एवं युवाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शोभायात्रा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लाइसेंस लेकर निर्धारित रूट से ही शोभायात्रा निकालने का निर्देश दिया। आयोजकों ने प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन देते हुए कहा कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थ...