सहरसा, मार्च 18 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौर स्थित हनुमानजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमेरिकन कुमार ने की, जिसमें आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को प्रातः 10 बजे मां कात्यायनी स्थान महारस से शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवा क्रांति के संरक्षक खगेश कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि प्रखंड अध्यक्ष पंकज निगम ने विधि-व्यवस्था पर जोर देते हुए 50 वॉलेंटियर तैनात करने की जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष शोभायात्रा पहले से अधिक भव्य होगी। इसमें करीब 50 घोड़े, रथ, एक हजार मोटरसाइकिल, 25 चारपहिया वाहन, साउंड सिस्टम और बैंड पार्टी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.