रांची, मार्च 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री सनातन महापंचायत के प्रतिनिधियों ने सोमवार को महारामनवमी शोभायात्रा को लेकर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को रामनवमी पर 27 मार्च को शहर में निकलने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होने और राम भक्तों के बीच हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों के नेतृत्वकर्ता व संगठन के प्रदेश मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा ने राज्यपाल को रांची में वर्ष 1929 से आयोजित श्रीरामनवमी महोत्सव के संबंध में संक्षिप्त जानकारी भी दी। संगठन के सह संयोजक संजय जायसवाल, मुकेश पांडेय, कृपाशंकर सिंह, दीपक ओझा, संजय मिनोचा, अमित चौधरी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.