आरा, मार्च 19 -- -असुरों का मर्दन करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान राम का हुआ था अवतार : देवराहा शिवनाथ आरा, निज प्रतिनिधि श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम सिद्ध संतश्री देवराहा शिवनाथजी महाराज ने गुरुवार को बुढ़वा महादेव मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रचार रथ को रवाना करने से पहले समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संत श्री देवराहा शिवनाथजी महाराज ने अधिक से अधिक रामभक्तों से इस शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। कहा कि रामभक्तों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रचार रथ को आरा के हर गांव में भेजा जा रहा है। आगे कहा कि निरंकार से साकार रूप में भगवान राम का अवतार हुआ था। भगवान राम सबके हैं और सभी भगवान राम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.