आरा, मार्च 29 -- आरा, निज प्रतिनिधि। आरा शहर में लगातार 26वें साल श्रीरामनवमी शोभायात्रा की सफलता के बाद ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिवनाथ दासजी महाराज ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया और कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन ने संयुक्त रूप से कहा कि सबकी सहभागिता और अटूट श्रद्धा ने श्री रामनवमी शोभायात्रा को भव्यता एवं दिव्यता के साथ सफल बनाया। शहर एवं वीरमपुर सहित सभी वार्डों से आई झांकी प्रमुखों एवं झांकी में पात्रता निभाने वाले कलाकारों को भी धन्यवाद दिया। सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, स्टार प्रचारक सरोज कुमार पाण्डेय, ग्रामीण अध्यक्ष सन्नी पांडे, उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश, झांक...