नवादा, अप्रैल 2 -- कौआकोल। एक संवाददाता रामनवमी के पावन अवसर पर बुधवार को कौआकोल में विहिप तथा बजरंगदल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रथ पर सवार श्रीराम माता जानकी भ्राता वीरवर लक्ष्मण एवं सेवक हनुमान के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कौआकोल का पूरा इलाका जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए। शोभा यात्रा की शुरुआत गायत्री प्रोजेक्ट बालिका इंटर विद्यालय जोरावरडीह परिसर से हुई, जो जोगाचक, कौआकोल बाजार, बीझो तथा रानीबाजार के प्रमुख विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूरे बाजार और आसपास के इलाकों का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता जानकी, भ्राता वीरवर लक्ष्मण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.