सासाराम, मार्च 26 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरूवार को पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव व बीडीओ तेज बहादुर सुमन के नेतृत्व में थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया, जो सूर्यपुरा,बारून मुख्य बाजार होते हुए बड़ा तालाब सूर्यपुरा समेत कई गांवों का भ्रमण किया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने बतायी कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। ताकि समाजिक समरसता बरकरार रहे। लोगों से जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकालने की अपील करते हुए कहा कि इस दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों पर पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च में एएसआई दीप प्रकाश, सत्येंद्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.