गोड्डा, मार्च 26 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । रामनवमी को लेकर अष्टमी के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल एवं थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने का किया अपील । इस दौरान कजरेल एवं रूंजी गांव में आयोजित चैती दुर्गा पूजा को लेकर दोनों मंदिर प्रांगण का जायजा लेते हुए कमेटी के अध्यक्षों के साथ अन्य सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी एवं दुर्गा मेला में सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन हर हाल में करना है । पूरे मेला प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर भी विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया गया ।कहा कि माता की प्रतिमा के दर्शन को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए ।इस बात का कमेटी के लोग विशेष रूप से ध्यान रखेंगे ।इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.