भागलपुर, मार्च 23 -- गोराडीह संवाददाता रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर जगदीशपुर पुलिस ने सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मार्च जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत जगदीशपुर थाना परिसर से हुई, जो मुख्य बाजार, दादा टोला, बाबू टोला होते हुए चेक पोस्ट तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.