बेगुसराय, मार्च 23 -- बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना परिसर में सोमवार को रामनवमी, छठ व चैती दुर्गा पर्व को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों की संयुक्त बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने की। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र के सभी मंडपों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही, रामनवमी पर्व के अवसर पर शोभायात्रा व जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा पुलिस बल की तैनाती को लेकर रोड मैप तैयार किया गया। अधिकारियों ने किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत थाने को देने को कहा। डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जुलूस, मंडप आदि को लेकर पूर्व से जो लाइसेंस निर्गत किया जाता रहा है, उसी आधार पर पुनः सहमति प्रदान की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.