रामनवमी व ईद पर शांति व सौहार्द बनाएं रखें
मधेपुरा, मार्च 20 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। श्रीनगर थाना में गुरुवार को रामनवमी पर्व, चैत्र नवरात्र व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने की। बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए ईद पर्व, रामनवमी पर्व, तथा चैती नवरात्र का पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में पूजा अर्चना एवं अन्य कार्यक्रम सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आपसी भाईचारा और सदभाव बिगड़ने नहीं देना है। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस हर चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों, हाट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.