रामनवमी व ईद पर धनबाद में रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा
धनबाद, मार्च 11 -- पुलिस ऑफिस में मंगलवार को जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों के साथ एसएसपी प्रभात कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी प्रभारियों को रामनवमी और ईद के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों पर्वों में जिले में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करें। एसएसपी ने बताया कि पहली बार धनबाद में लंबित कांड घट कर 1999 यानी दो हजार से कम हो गए हैं। पिछले वर्ष लंबित कांड 4300 थे। फरवरी में 369 कांड दर्ज हुए, जबकि 402 मामलों का निष्पादन किया गया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट को अनिवार्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.