सहरसा, मार्च 20 -- पतरघट, एक संवाददाता। रामनवमी एवं ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शशि कुमार ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी जुलूस के आयोजन से पूर्व प्रशासन से अनुमति एवं लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.