गिरडीह, मार्च 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रामनवमी और ईद पर्व को लेकर बुधवार को जमुआ थाना परिसर में पुलिस मित्रों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास व संचालन जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने किया। बैठक में क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देता हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पुलिस मित्रों से अपील की कि किसी भी तरह के अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सकें। वहीं थाना प्...