अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज ,निज संवाददाता। स्थानीय ऐतिहासिक रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए इस बार महिलाओं की भागीदारी बड़े पैमाने पर सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मनोज सोनी की अध्यक्षता में राजेंद्र चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में महिला मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, नीलिमा शाह एवं संतोषी भगत ने कहा कि फारबिसगंज की ऐतिहासिक रामनवमी रथ यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए सनातन समाज की महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। उन्होंने निर्णय लिया कि महिलाएं घर-घर जाकर अन्य महिलाओं को जागरूक करेंगी और उन्हें इस धार्मिक आयोजन से जोड़ेंगी। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.