सीवान, मार्च 27 -- सीवान, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है। शांति समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.