मधेपुरा, मार्च 30 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पीरनगर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। ग्रामीण अनील कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। उसके बाद से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रामनवमी मेले में देर रात भक्त मंडलियों द्वारा भक्तिचरित पर नृत्यनाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति की जा रही है। मेले में शांति - व्यवस्था के लिए आयोजक मंडल के सभी सदस्य पूरी तत्परता से जुटे रहे। मेले को लेकर गांव में उत्सवी माहौल देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.