मधेपुरा, मार्च 28 -- Bihar Accident News: बिहार के मधेपुरा में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक मिसिंग है। घटना अरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात है। घटना के वक्त कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी लोग ग्वालपाड़ा से रामनवमी का मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। सभी दोस्त कार से रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीन शवों को नदी से बाहर निकाला गया जबकि, चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है। मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.