सहरसा, मार्च 30 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड के गोलमा पूर्वी स्थित भागवतपुर महाकालेश्वर महावीर मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय रामनवमी मेला का शनिवार रात महिषी के राजद विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि ऐसे मेलों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाइयों के बीच प्रेम, अनुशासन और समर्पण की भावना से समाज को सीख लेनी चाहिए। मेला समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच विष्णुदेव यादव ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का पाग- चादर से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिप सदस्य संतोष यादव, मुखिया रंजन यादव, पूर्व प्रमुख शंभू राय, पंसस ब्यूटी कुमारी, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पिंटू यादव सहित क...