रामनवमी मेला देखने गई युवती डेढ़ माह से लापता
रांची, मई 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के ईंटा चिल्द्री पंचायत अंतर्गत चिल्द्री गांव निवासी जमुना मुंडा (पिता-बिरसा मुंडा) गत 27 मार्च को घर से रामनवमी मेला देखने निकली थी, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने बताया कि युवती की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बेटी का पता नहीं चलने पर उसके पिता बिरसा मुंडा ने 25 अप्रैल को बेड़ो थाना में आवेदन देकर उसे खोजने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.