रामनवमी मेला: राम मंदिर में कर्नाटक के तीन दर्जन कलाकारों ने समर्पित अपनी साधना
अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता । रामनवमी मेला के चौथे दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। यहां पहुंच रहे श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ रामकथा प्रवचनों के अलावा विभिन्न स्थानों पर चल रहे यज्ञ-अनुष्ठानो में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच वैष्णव मंदिरों में श्रीराम जन्म का उल्लास बधाई गीतों व विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छलक रहा है। इसी कड़ी में राम मंदिर में बंगलुरु की दिव्याशरी वाटि जी नृत्योदय अकादमी (भरत नाट्यम) से आई 39 मातृशक्तियों ने शनिवार को सायंकाल श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में नृत्य स्तुति कर आराध्य को अपनी कला समर्पित की। ट्रस्ट के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि दो घंटे की नृत्य स्तुति के उपरान्त सभी ने भगवान का दर्शन पूजन किया। वहीं देर रात कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि के निकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.