समस्तीपुर, मार्च 2 -- विभूतिपुर। प्रखंड के नरहन दुर्गा मंदिर के प्रंगण में रामनवमी शोभायात्रा को को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए नरहन रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक गुंजन मिश्रा ने कहा इस बार 28 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नरहन डीबीकेएन कॉलेज से पुरानी दुर्गास्थान तक जाती है। इसमें महाकाल ग्रुप की झांकी बंगाल से नगाड़ा की टीम विशाल शिवलिंग के साथ इसबार मिथिला का लोकसंस्कृति नृत्य टीम झिझया को भी सम्मिलित किया गया है। यह शोभायात्रा विभूतिपुर प्रखंड का एकमात्र शोभा है। शोभायात्रा मे 15 हजार से ज्यादा महिला-पुरुष, युवक -युवती शामिल होंगे। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, हरहर झा, आशुतोष, अंकित, राज, नितीश, राहुल, एथलीट, विकास कुमार, चंदन राय, जिज्ञाशु, विवेक, आयुष, आनंद, रंजीत साह, जीतेन्द्र, संजीव शर्म...