घाटशिला, मार्च 26 -- घाटशिला, हिटी। रामनवमी को लेकर पुलिस ने घाटशिला एवं जादूगोड़ा थाना क्षेत्र मुख्य शहर में बुधवार की शाम फ्लैग मार्च किया। घाटशिला में थाना प्रभारी राजेन्द्र मुंडा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। फ्लैग मार्च घाटशिला के राजस्टेट से शुरू होकर घाटशिला मुख्य पथ होते हुए हनुमान मंदिर तक गया। इस दौरान लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी का जुलूस निकालने की अपील की। दूसरी ओर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के नेतृत्व में जादूगोड़ा पुलिस द्वारा मोड़ चौक से लेकर आसपास के इलाक़ों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने हालात का जायजा लिया और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्...