पटना, मार्च 29 -- पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि इस बार रामनवमी में भक्ति से अधिक शक्ति का प्रदर्शन किया गया जो चिंताजनक है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मैं 1952 से पटना में रह रहा हूं, लेकिन आज तक मैंने ऐसी रामनवमी नहीं देखी। बिहार के अधिकतर हिस्सों में रामनवमी सादगी और श्रद्धा का पर्व रहा है। गांवों में झंडा बदला जाता था, घरों में पूजा होती थी, खीर-पूड़ी बनती थी और शांतिपूर्वक त्योहार सम्पन्न हो जाता था। शिवानंद ने कहा कि इस बार रामनवमी में एक तरह का आक्रामक वातावरण दिखाई दे रहा था। कई स्थानों पर छिटपुट तनाव और हिंसा की घटनाएं भी सामने आई जो धार्मिक पर्व की मूल भावना के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उसके नाम पर शक्ति प्रदर्शन और विद्वेष का वातावरण बनना समाज और देश के भविष्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.