देवघर, मार्च 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। शहर में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस बार जुलूस और शोभायात्राओं में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। एसपी सौरभ ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि रामनवमी जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कई बार डीजे की तेज आवाज और भड़काऊ गानों के कारण माहौल बिगड़ने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। एसपी की ओर से सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट ...