लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने रामनवमी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी जिलावासियों का आभार जताया है। उपायुक्त ने कहा कि एक बार फिर लोहरदगा जिला वासियों ने आपसी एकजुटता और सौहार्द्र का संदेश दिया है। शोभायात्रा के दौरान सभी धर्म-सम्प्रदाय के लोगों ने गंगा-जमुनी की तहजीब को कायम रखा है। यह सब सभी के प्रयास से ही सम्भव हो पाया।रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने आपसी तालमेल के जरिये जुलूस व अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया।समाज के बुद्धिजीवी व समाजसेवियों ने अभिभावक की तरह हर कदम पर साथ दिया और जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी धन्यवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.