धनबाद, मार्च 21 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना परिसर में शुक्रवार को अखाड़ा समिति के साथ शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में झरिया सीओ मनोज कुमार व झरिया थाना इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार उपस्थित थे। संचालन भगत सिंह ने किया। समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए झरिया थाना प्रभारी ने कहा 27 मार्च को रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व हिंदुओं के आस्था के प्रतिक बड़ा पर्व है। इस पर्व को आप सभी आपस में भाईचारे व सौहार्द पूर्वक मनाने का निर्णय लें। खास तौर पर पूजा कमेटी के सदस्यों से अपील किया कि अखाड़ा के दौरान विशेष सुरक्षा को ध्यान रखेंगे। और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें। अगर कहीं भी किसी को किसी पर शक होता है तो आप लोग स्थानीय पुलिस को सूचना दें। पुलिस आप लोगों की हिफाजत के लिए आप के साथ है। डीजे नही बाजाये। बजाने पर पूरी तरह से बंद रहेगा। ला...