बोकारो, मार्च 27 -- कसमार। रामनवमी पर शुक्रवार को कसमार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन और जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। ​शोभायात्रा की शुरुआत कसमार चौक स्थित महावीर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न अखाड़ा का मिलन होने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कसमार, गर्री, मोचरो, फुटलाही सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुए। हाथों में महावीरी ध्वज और केसरिया झंडे लिए युवाओं की टोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। ​​शोभायात्रा के दौरान अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लाठी, डंडा और तलवारबाजी का प्रदर्शन कर य...