हजारीबाग, अप्रैल 6 -- दारू प्रतिनिधिदारू थाना क्षेत्र के इरगा के 27 मार्च को रामनवमी जुलूस में घायल गुलाब सावपिता तिलक साव का रांची में रविवार की रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर और आसपास में मातम छा गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि रामनवमी के जुलूस में गुलाब को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। घायल अवस्था में हज़ारीबाग आरोग्यम हॉस्पिटल ले जाया गया था, गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया था। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स से मेडिका ले गए थे। जहां रविवार की रात्रि को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। गांव और घर में मातम छा गया है। गुलाब के पत्नी के अलावा दो छोटे छोटे बच्चे हैं।आरोपियों को कड़ी सजा और मृतक के परिजनों के लिए ग्रामीणों...