कोडरमा, अप्रैल 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह में रामनवमी पूजा समिति द्वारा झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और समिति सदस्यों को सम्मानित करने के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष बेहराडीह की ओर से रामनवमी झांकी में आकर्षक और संदेशपरक प्रस्तुति दी जाती है, जिसमें स्थानीय कलाकारों की अहम भूमिका रहती है।उन्होंने यह भी कहा कि झांकी आयोजन के दौरान कई चुनौतियां आती हैं, लेकिन समिति के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष भी सफल आयोजन संभव हो सका। इस योगदान के लिए समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.