पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर। श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने कहा कि इस बार पूर्ण अनुशासन के साथ श्रीरामनवमी पर्व संपन्न हुआ। रामभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ रामनवमी में अपनी सहभागिता निभाई। इसका लाभ समग्र समाज को प्राप्त हुआ। पलामू परिसदन में बुधवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि रामभक्त पांचों दिन गोल में आएं धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 62 स्टॉल लगाकर रामभक्तों की सेवा की। उन्होंने बताया कि कुल 45 रथ इस वर्ष निकाले गए। 150 छोटे बच्चों ने भी रथ निकाला। संरक्षक प्रदीप सिन्हा, मनोहर लाली, नवीन तिवारी, किशोर सिन्हा, जितेंद्र सिंह, उतम सिंह आदि के साथ अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.