गिरडीह, मार्च 23 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेलखुट्टा के समीप स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होनेवाले रामनवमी मिलन समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बजरंगबली पूजा समिति, नीमाडीह द्वारा गावां सीओ व गावां थानेदार को आवेदन देकर आरोप लगाया गया है कि कुछ ग्रामीणों ने मैदान की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे कार्यक्रम के आयोजन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। आवेदन में बताया गया है कि वर्षों से उक्त मैदान में रामनवमी पूजा के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन होता आ रहा है। लेकिन इस वर्ष कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ के लिए मैदान के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है। समिति के सदस्यों ने रविवार को स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि जमीन की जोताई कर दी गई है तथा कुछ हिस्सों में सोलर प्लांट भी लगा दिया गया है। समिति के अनुसार,...