गिरडीह, मार्च 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार रामनवमी शुक्रवार को पूरे जिले में आस्था के साथ मनाया गया। लाठी और तलवार के साथ श्रीराम की सेना ने शस्त्र प्रदर्शन किया। गिरिडीह में रामनवमी पर रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयघोष से रामनवमी पर शहर व गांव राम की भक्ति में डूबा रहा। हर ओर जय श्रीराम का नारे गूंज रहे थे। हर चौक-चौराहों पर श्रीराम भक्तों का सैलाब दिख रहा था। महावीरी झंडों से पूरा गिरिडीह केसरियामय हो गया था। रामनवमी महोत्सव पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छत और आंगन में विधिवत पूजा-अर्चना कर महावीरी पताके फहराए। जिससे पूरा शहर राममय नजर आ रहा था। शुक्रवार अल सुबह बड़ा चौक में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की ओर से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये गए। ढोल नगाड़े की धुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.